
संवाददाता शाहिद अंसारी जिला बरेली
दबंगो ने घर में घुसकर गड़ांसी,चाकू से वार कर जान से मारने का किया प्रयास,

जानलेवा हमले पर भी खैरीघाट पुलिस महज दर्ज करती एन सी आर,,

शिवपुर (बहराइच) न्याय के लिये थाने के सामने जमीन पर पड़ा तड़प रहा घायल। पुलिस वॉलीबाल खेलने में मस्त।
सुनीता देवी पुत्री जगमोहन निवासी नारायण पुरवा दाखिला अरनवा थाना खैरीघाट की शादी 10 माह पूर्व राहुल पुत्र कल्लू दाखिला बल्दूपुरवा के ग्राम गड़रियन पुरवा से हुई थी।राहुल और उनके मां बाप दहेज के लिए मारा पीटा करते थे।करीब तीन माह पूर्व सुनीता को राहुल मार पीट कर उसके गावं के बाहर छोड़ आया था। करीब 10 दिन पूर्व राहुल अपनी पत्नी सुनीता को लेने आया था।सुनीता के पिता ने राहुल को ये कह के वापस कर दिया कि होली के बाद अपने गांव के जिम्मेदार आदमी को लेके आना तब भेजेंगे।

बीती रात करीब दो ढाई बजे सुनीता के घर पर राहुल करीब एक दर्जन असलहा बन्द साथियों सहित घुस गया और अपने ससुर जगमोहन को चाकू और डंडों से बुरी तरह मारकर घायल कर दिया। घायल जगमोहन की पत्नी चंद्रकांति ने थाने में तहरीर देते हुए राहुल पुत्र कल्लू,कल्लू पुत्र गुरुदीन,सहित कई लोगों पर जान से मारने का आरोप लगाया है।लेकिन खैरीघाट पुलिस ने एन सी आर दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लिया।पीड़ित थाने के सामने पड़ा कराह रहा है।पुलिस वॉलीबॉल खेलने में मस्त है।













