


रिपोर्टर मोo यूसुफ़ हल्द्वानी

देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने आज संघठन का किया विस्तार
अमरजीत सिंह बोपाराए
जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल प्रदेश संयोजक (होटल एवं पर्यटन उद्योग), जसपाल प्रदेश संघठन मंत्री व सरदार अमरजीत सिंह बने ऊधम सिंह नगर प्रभारी – देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल किया

हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने आज संघठन का विस्तार करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल को प्रदेश संयोजक (होटल एवं पर्यटन उद्योग), सरदार अमरजीत सिंह बोपाराए को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य मनोनित कर ऊधम सिंह नगर जिले का प्रभारी व जसपाल सिंह कोहली को प्रदेश संघठन मंत्री बनाया है।
आनंद सिंह दरमवाल
आज यातायात नगर मै संपन्न बैठक मै इन तीनो के मनोनयन पर घोषणा हुई। तीनो के मनोनयन पर दलजीत सिंह चड्ढा, राजकुमार केशरवानी, नरेंद्र भौर्याल, आफताब हुसैन, दया किशन शर्मा, हरजीत चड्ढा, राजकुमार नेगी, राजेन्द्र सिंह नेगी, विनोद गोयल, घनश्याम वर्मा, हर्ष जलाल, कमल मेहरा, अतुल गुप्ता, विकल बवाड़ी, पूरन सिंह पूना, मुकेश बेलवाल, जीवन सिंह कार्की, हिमांशु मेर, अनिल नेगी ने बधाई दी है। आनंद सिंह दरम्वाल जिला पंचयात उपाध्यक्ष के साथ साथ एक अच्छे होटल व्यवसाय व किसान भी है। जबकि अमरजीत सिंह भी पेट्रोल पंप चलाने के साथ साथ काश्तकार भी है। जसपाल सिंह का यातायात नगर में मोबिल आयल का कारोबार है।
आज बैठक मै यातायात नगर की समस्यायों पर चर्चा हुई। कल ट्रांसपोर्ट से जुड़े कारोबारियों का एक शिष्ट मण्डल विधायक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत जी से मिलेगा।
आज बंशीधर भगत जी से प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर की दूरभाष पर यातायात कारोबार मै आ रही परेशानियों पर बात हुई। भगत जी ने कल मंगलवार प्रातः 9 बजे शिष्ट मण्डल को मिलने का समय दिया है।
