


रिपोर्टर संजय गुप्ता
हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने आज संगठन का विस्तार करते रामनगर अल्मोड़ा, रामनगर की महिला व्यवसाय रश्मि गौनियाल को महिला प्रकोष्ठ का कुमाऊं मण्डल का अध्यक्ष, व अल्मोड़ा मनान के कारोबारी आशुतोष पाण्डेय को कुमाऊं मण्डल का उपाध्यक्ष मनोनित किया है।

दोनों की नियुक्ति मण्डल अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल व कुमाऊं प्रभारी राजकुमार नेगी की संस्तुति एवं प्रदेश महामंत्री राजकुमार केशरवानी के अनुमोदन से हुई है। दोनों नियुक्ति का रामनगर अध्यक्ष हेम भट्ट, अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा, युसुफ़ तिवारी, अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष दीपेश जोशी (देवा भाई), किरन पंथ, सुधीर गुप्ता, जगदीश तिवारी, मोहमद फईम, करन कौशिक, महिला जिला अध्यक्ष आशा उप्रेती ने बधाई दी है। दोनों ने अपने मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोयल, मुकेश बेलवाल, आफताब हुसैन, अचिंत बीर सिंह, कॉर्डिनेटर जगमोहन चिलवाल, घनश्याम वर्मा, राकेश अग्रवाल, कमल मेहरा, गोपाल सती, सचिन चिलवाल, हरजीत चड्ढा, दया किशन शर्मा, रमेश जोशी, आनंद सिंह दरम्वाल, अशोक मोंगिआ ने संगठन के विस्तार पर खुशी जाहिर की है।
