निजीकरण के खिलाफ 2 दिन बैंक हड़ताल पर

संवाददता समी आलम
हल्द्वानी निजीकरण विरोधी दिवस’ के अवसर पर और दो दिवसीय बैंक हड़ताल के पहले दिन बैंक हड़ताल सॉलिडेरिटी कमेटी, ऐक्टू, रेलवे, बीएसएनएल कॉन्ट्रैक्ट यूनियन, सनसेरा यूनियन के साथी संयुक्त रूप से हड़ताल को समर्थन देने स्टेट बैंक मुख्य ब्रांच पहुँचें।हड़ताल को समर्थन करते हुए ऐक्टू के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजा बहुगुणा ने कहा कि, “निजीकरण के खिलाफ़ लड़ाई आज देश के मजदूर किसानों की सर्वप्रमुख लड़ाई बन चुकी है। देश के राष्ट्रीय संसाधनों को बेचने वाली कॉरपोरेट परस्त मोदी सरकार के खिलाफ आज जो व्यापक एकता बनी है यहीं से देश की खुशहाली का रास्ता निकलेगा।”ऐक्टू प्रदेश महामंत्री के के बोरा ने कहा कि, “मोदी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा को खत्म करके श्रम कोडो के जरिए मजदूरों को नयी गुलामी की ओर धकेल दिया है।













