


नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर कांग्रेस कमेटी का दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी
रिपोर्टर अतुल अग्रवाल
हल्द्वानी नगर निगम मे व्यापत भ्रष्टाचार के खिलाफ आज कांग्रेस ने हल्द्वानी नगर निगम के खिलाफ हल्ला बोल दिया और महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुये आज दूसरे दिन भी बुद्धपार्क तिकोनिया में अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा
आज दूसरे दिन धरना स्थल पर कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश संग महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल जी, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम पार्षद गुफरान , महिला पदाधिकारी मन्जू तिवारी और ज़ाकिर हुसैन ने धरने में बैठ अनिश्चितकालीन धरने का सनर्थन किया।

सुमित हृदयेश जी ने हल्द्वानी नगरवासियों से अपील की कि वे सभी नगर निगम में व्यापत भ्रष्टाचार के खिलाफ इस मुहिम का हिस्सा बने।
सुमित हृदयेश जी ने कहाँ की हल्द्वानी नगर निगम भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है। 155 दुकानों के नामांतरण मे स्टाम्प ड्यूटी का घोटाला हो चाहे कोरोना आपदा के समय सैनिटाइजेशन घोटाला और सोशल डिस्टेंसिग के गोले बनाने का घोटाला हो।
नगर निगम ने छोटे बड़े हर प्रकार के घोटाले किये गए है।
और इन्ही घोटालो की जाँच और दोषियों को सजा हेतु यह धरना शुरू किया गया है।
महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल जी ने कहा कि कांग्रेस संगठन गैर भाजपायी पार्षदों को साथ में लेकर भ्रष्टाचार की इस लड़ाई को लड़ने का कार्य करेगा।
कांग्रेसी नेता महेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार इस कदर हावी है कि गैर भाजपायी पार्षदों की कोई सुनवायी नही होती और ना ही उनके प्रस्तावों पर कोई सकारात्मक पहल होती है, निगम द्वारा टेंडर प्रकिर्या मे भी खेल खेला जाता है।
धरना स्थल में पूर्व चेयरमैन हेमन्त बगडवाल, पार्षद राजेन्द्र जीना, धर्मवीर डेविड गुफरान, तौफीक अहमद, आदि लोगो ने धरना स्थल पहुँच धरने को समर्थन दिया।
सुमित हृदेश,महेश शर्मा,राहुल चिम्मबाल, सतीश नैनवाल,महेन्द्र जीना,ज़ाकिर हुसैन,मन्जू तिवारी,भोला दत्त भट्ट,जगमोहन चिलवाल,हाजी सुहेल सिद्दीकी,सन्दीप भैसोड़ा
