



संपादक मुस्तज़र फारूकी कॉर्बेट बुलेटिन
रिपोर्टर मुस्तज़र फारूकी

कालाढूंगी । चीन द्वारा भारतीय सेना पर धोखे से किए गए कायराना हमले से लोगों में बेहद गुस्सा है। गुरुवार को प्रांतीय उद्योग व्यपार मंडल पदाधिकारीयो ने नगर के वार्ड नंबर एक मे पेट्रोल पंप के निकट चीन के राष्ट्रपति के विरुद्ध पदाधिकारीयो व व्यापारी सड़क पर उतर आए। यहाँ व्यपार मंडल के साथ व्यापारियों ने लागतार एक सप्ताह में नगर में तमाम जगह-जगह चीन के झंडे व राष्ट्रपति जिनपिंग के पुतले फूंके। साथ ही चीन के प्रोडक्ट की बिक्री का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष मयंक मेहरा के नेतृत्व में पदाधिकारीयो ने डाकबंगला वार्ड नंबर एक में पुतले पर चाइना की माला भी आग के हवाले की गई और निर्मित सामान की होली जलाई गई। साथ ही चीन के हर प्रोडक्ट का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। इस चीन के धोके के हमले से हर तरफ गुस्सा है। मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि भारत को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है। वहीं शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गई। और साथ ही प्रांतीय उद्योग व्यपार मंडल पदाधिकारीयो ने लद्दाख की गलवन घाटी में भारत-चीन के सैनिकों के बीच सिंह झड़प में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मां भारती वीर सपूतों के बलिदान को हमेशा याद रखेगी। साथ ही चीन के सामानों का बहिष्कार करने का आह्वान किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह मेहरा, नंदनराम टम्टा, नीरज तिवारी, भगवत बिष्ट, जनक राज उप्पल, रवि यादव,विपिन पांडेय मोहम्मद रजा, मो. अरूण मेहरा, यशवंत सिंह बिष्ट, पुष्कर अधिकारी, मेहताब, दीपक राणा, भगवती जोशी, शंकर पाण्डेय मोहन सिंह मंगोलिया, ललित सिंह नेगी आदि पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित थे।

