


संपादक मुस्तज़र फारूकी

कालाढूंगी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल इकाई की बुधबार को नगर पंचायत सभागार में शोसल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए एक बैठक आयोजित की गई जिसमें 30 व्यापारियों को प्रमाण पत्र जारी किये। इस दौरान व्यपार मण्डल अध्यक्ष मयंक मेहरा अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। मयंक मेहरा ने कहा कि उनका संगठन समस्याओं से ग्रसित व्यापारियों की मदद को तत्पर है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूरे नगर सहित पास के इलाकों में भी चलाया जा रहा है। जल्द ही इन क्षेत्रों में बैठक कर समाधान कराया जायेगा। मयंक मेहरा ने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल व्यापारी भाइयों की हर छोटी बड़ी समस्या के समाधान के लिए हर समय तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी एकजुटता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा अभी 300 व्यापारियों को प्रमाण पत्र जारी कर बाटे जयेंगे कोरोना काल की बजह से इखट्टा करना व्यपरियो को मुश्किल है हर सप्ताह 30 व्यपरियो को व्यपार मंडल पदाधिकारीयो द्वारा प्रमाण पत्र बाटने का कार्य किया जएगा। दौरान भगवत सिंह बिष्ट, जनक राज उप्पल, मो, दीवान सिंह बिष्ट, पूरन जोशी, रज्जाक, अरुण मेहरा, दीनू सती, ब्रजेश साह, मो, मेहताब, हाजी उस्मान, नीरज तिवारी, नंदराम आदि लोग उपस्थित रहे।
