बड़ी खबर काठगोदाम गौला बैराज में एसआई की डूबने से हुई मौत
हल्द्वानी शनिवार को अमर पाल सिंह, उपनिरीक्षक, चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम, के होली पर्व में शांति व्यवस्था ड्यूटी को निर्वहन के दौरान गौला बैराज में अकस्मात कारणों से डूबने से मृत्यु हो गई। उपनिरीक्षक अमर पाल सिंह के अचानक मृत्यु के कारण संपूर्ण नैनीताल पुलिस शोकाकुल है। मौके पर सभी उच्चाधिकारियों ने पहुंचकर नैनीताल पुलिस को अचानक हुई इस क्षति पर अत्यधिक शोक जताया है। मृतक उपनिरीक्षक के परिवारजनों को सूचित किया गया है।
जनपद का संपूर्ण पुलिस परिवार, उपनिरीक्षक की इस अकस्मात मृत्यु पर शोक जताते हुए उनकी आत्मा को शांति तथा परिजनों को इस असहनीय क्षण को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।