



संपादक मुस्तज़र फारूकी
कालाढूंगी कोटाबाग ब्लॉक के नया गांव में भी कांग्रेस कार्यकताओं द्वारा न्याय पंचायत अध्यक्ष मनोहर आर्या के अवुगाई में बढ़ते पेट्रोल-डीजल लेकर पुन्यंस पैट्रोल पम्प में बिरोध पर्दशन किया। मनहोर आर्या ने कहा कि बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामो ने आग लगा रखी है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम आमजन को भारी पढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को पैट्रोल पम्प नयागांव चंदन सिंह मे कांग्रेस कार्यकताओं ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस वक्ताओं ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को भाजपा सरकार की नकामी बताई। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार में पेट्रोल का दाम 55 रुपए होने पर हंगामा करने वाली भाजपा ने आज 79 रुपए पार पेट्रोल के दाम पहुंचा दिए। संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता मनोहर आर्या ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में इतनी वृद्धि हो गई है कि लोगों का जीवन आर्थिक तौर पर प्रभावित हो रहा है। सरकार आंखे मूंदकर हाथ पर हाथ रखकर बैठी है। इस दौरान कांग्रेस नेता मदन सिंह, विनोद कुमार ने कहा कि लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि जब कच्चे तेल के दाम कम हैं तो पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बढ़ रहे हैं। पहले बाइक में 200 रुपए का पेट्रोल 5-6 दिन चलता था, लेकिन अब 2-3 दिन में ही पेट्रोल जल जाता है। सरकार की गलत नीतियों के चलते आमजन को आर्थिक भार सहना पड़ रहा है इस दौरान प्रदर्शन करने बालो में न्याय पंचायत अध्यक्ष मनोहर आर्या, मदन सिंह, विनोद कुमार, सुनील कुमार, रोहित, अमित कुमार, विनय कुमार कार्यकर्ता मौजूद थे।


