


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मा0 बंसीधर भगत का वृक्षारोपण कर जन्म दिन को सादगी से मनाया
रिपोर्टर अतुल अग्रवाल
हल्द्वानी रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री बंशीधर भगत जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में नगर मंडल हल्द्वानी (उ) के अध्यक्ष नवीन पंत एवं उनकी टीम द्वारा पंडित दीनदयाल पार्क तिकोनिया एवं मंडल में विविन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर जन्म दिवस को सादगी से मनाया गया। तदुपरांत नगर अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं तुलसी का पौधा भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।इस अवसर पर नगर महामंत्री दिशांत टंडन,ज्ञानेंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष उमेश सैनी आदि उपस्थित रहे।
