
रिपोर्टर- जफर अंसारी लालकुआं महात्मा सत्यबोधानंद ने किए अपने सभी कार्यक्रम स्थगित

मानव उत्थान सेवा समिति के कुमाऊं प्रभारी तथा उत्तराखंड के प्रमुख युवा संत महात्मा सत्यबोधानंद ने कोरोना वायरस के मद्देनजर अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं महात्मा सत्यबोधानंद ने नैनीताल में होने वाली श्री राम कथा समेत उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों एवं अन्य राज्य में अपने सभी प्रस्तावित कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है महात्मा सत्यबोधानंद ने लोगों से अपील कर कहा कि इस वक्त पूरी दुनिया में एक संकट उत्पन्न हुआ है और जिसकी रोकथाम के लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है उन्होंने कोरोना वायरस की रोकथाम की दिशा में भारत सरकार तथा उत्तराखंड सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की उन्होंने आम जनमानस का आह्वान करते हुए कहा कि ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाकों में ना जाएं और कहीं से भी अपने घर आते समय अथवा ऑफिस या दुकान में जाते समय अपने हाथों को साबुन से अवश्य धोएं उन्होंने कहा कि आज हम सबकी जिम्मेदारी है कि हमें कोरोना वायरस से खुद भी बचना है अपने परिवार को भी बचाना है समाज को भी बचाना है और अपने देश और पूरी दुनिया को इसके प्रकोप से बचाना है उन्होंने कहा कि जनहित को देखते हुए और लोगों में कोरोना वायरस की रोकथाम के प्रति जागरूकता लाने के मकसद से उन्होंने अपने सभी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं उल्लेखनीय है कि महात्मा सत्यबोधा नंद उत्तराखंड के उच्च कोटि के युवा संत माने जाते हैं जो श्रीमद् भागवत महापुराण श्री राम कथा के मर्मज्ञ होने के साथ ही धर्म एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के भी जानकार माने जाते हैं महात्मा सत्यबोधानंद ने कहा कि कोरोना वायरस से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है लेकिन हमें जागरूकता जरूर रखनी होगी ताकि उसके संभावित खतरों को पैदा होने से पहले ही नष्ट कर दिया जाए उन्होंने कहा कि उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि मेला काशीपुर का चैती मेला सुरक्षा के मद्देनजर स्थगित किया गया है उन्होंने कहा कि जनहित के लिए कभी-कभी कठोर निर्णय भी लेने पड़ते हैं और सरकार एवं प्रशासन ने ऐसे कठोर निर्णय लेकर जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता कायम की है महात्मा सत्यबोधानंद ने कहा कि वे भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार के प्रयासों की सराहना करते हैं उन्होंने मानव उत्थान सेवा समिति से जुड़े सभी प्रेमियों से अपील कर कहा कि वह आज कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए अपनी नैतिक जिम्मेदारी का बखूबी से पालन करें क्योंकि मानव उत्थान सेवा समिति समाज को सुखी एवं निरोगी रखना चाहती है












