
रिपोर्टर अतुल अग्रवाल हल्द्वानी नैनीतालमहिलाओ ने किया विषैली शराब का विरोध
हल्द्वानी गौलापार 18 मार्च बुधवार को सुंदरपुर रैकवाल ग्राम सभा के मानपुर गांव में जन आक्रोश देखने को मिला जिसमें मानपुर गांव की महिलाओं ने स्पष्ट रूप से लगातार बिक रही विषैली शराब का विरोध किया एवं प्रशासन की अनदेखी को भी आड़े हाथों लिया

महिलाओं ने कहा कि हमारे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है एवं गांव का माहौल लगातार बिगड़ रहा है घरों में होने वाली हिंसा का भी मुख्य कारण यही विषैली शराबी है युवा जन प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता नीरज रैकवाल जी भी अपने वादे के अनुसार प्रतिबंध है जिसमें लगातार सहयोग देखने अराजक तत्वों से लड़ने का जिम्मा लिए हुए हैं और क्षेत्र की महिलाओं को कच्ची शराब ना बिकने देने के बारे में जानकारी दी सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सिंह बिष्ट ने भी इस अवैध शराब के विरुद्ध आंदोलन को तेज एवं उग्र करने की चेतावनी शासन प्रशासन को दिए इस दौरान ग्रामीण धर्म विशाल सिंह,टीकम ,चंदनसिंह , देव सिंह, श्रीमती हेमा, हेमा बिष्ट ,मीरा बिष्ट , लक्ष्मी, गौरी बिष्ट,राधिका सम्मल,गोविंद बिष्ट, मुन्नी संभल, आदि लोग शामिल रहे !













