![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241103-WA0003.jpg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG_20240815_071702.jpg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2021/01/IMG20210129161434-1024x485.jpg)
कालाढूंगी।राजकीय पॉलिटेक्निक कालाढूंगी में उद्यमिता विकास एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इंडस्ट्री में प्लेसमेंट, स्वयं के रोजगार स्थापित करने हेतु प्रोजेक्ट बनवाया जाना, बैंक से लोन लेना, स्थानीय प्रशासन से जमीन व अन्य सहयोग की व्यवस्था आदि का प्रशिक्षण दिया गया।पोलोटेक्निक कॉलेज के सभागार में छात्रों को उद्यमिता को स्वरोजगार की जानकारी दी गई। योगेश पांडेय महा प्रबंधक ने प्रशिक्षण के महत्व की जानकारी दी। बताया कि रोजगार सृजन के तहत प्रशिक्षणार्थी शिविर में थर्ड सेमस्टर के 40 बच्चो ने हिस्सा लिया । बही बैंक ऑफ बड़ौदा के मेनिजर ने कहा कि प्रशिक्षण में उद्यमियों किस तरीके से बैंक से मिलने वाले लोन के बारे में बारीकी से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि लोन किया है स्कूली बाच्चो को प्रशिक्षण के जरिए उद्यमियों को व्यापार करने और अधिक मुनाफा कमाने की गहन जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बच्चों को पीएमईजीपी, कैशलेस ट्रांजेक्शन, ऑन लाइन पेमेंट सिस्टम और साइबर क्राइम की जानकारी दी। भी दी गई।इस दौरान अखिलेश वर्मा प्रधानाचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक कालाढुंगी, योगेश पांडेय महा प्रबंधक (सेवनिर्वित्त) जिला उद्योग केंद्र हल्द्वानी निर्मला फाउंडेशन हल्द्वानी के चेयरमैन संजीव भटनागर व दुष्यंत सिंह, कार्यक्रम संयोजक, बैंक बड़ोदा के मैनेजर संजय सक्सेना, सहायक मैनेजर मयंक बिष्ट, मैक पर अनुप नेगी, संस्था समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त प्रवक्तागण,सहित लगभग 50 छात्र/छात्रायें अन्य लोग मौजूद थे।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2021/01/IMG20210129161310-1024x485.jpg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)