
संपादक कॉर्बेट बुलेटिन मुस्तज़र फारूकी राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर किशोरी स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया

कालाढूंगी वार्ड नंबर तीन स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग विभाग के राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर किशोरी स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत अनेक वार्डो के किशोर किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान परमशोदाता निर्मला आशा फेसीकेटर तारा कालाकोटी, आंगनवाड़ी बार्कर शबनम आशा कार्यकार्तिया ने उपस्थित किशोर किशोरियों एवं जन समूह को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन पोषण नशादरन्ति के दुष्परिणामो गैर संचारी रोगों व माहवारी कोरोना वायरस पर भी जानकारी दी गयी कार्यक्रम में प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें पहले दूसरे व तीसरे किशोर-किशोरियों आने बालो प्रतिभागियों को को पुरष्कार दिया गया परमशोदाता निर्मला ने बच्चों को जानकारी देते हुए कहा की किशोर-किशोरियों में बहुत सारे शारारिक एवं मानसिक बदलाव आते जिनके चलते उनको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं

जिनके कारण उनके व्यवहार में भी परिवर्तन होता हैं इस प्रकार की समस्याओं के समाधान हेतु सरकार द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जा रहा है। किशोर किशोरियों को उनकी समस्या के अनुरूप परामर्श प्रदान करते हैं साथ ही विभाग द्वारा जारी 104, 108 टोल फ्री नम्बर पर फोन करके भी अपनी समस्या का उचित समाधान प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान किशोर किशोरियों के स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार व परामर्श प्रदान किया गया।इस दौरान वार्ड सभासद पति मुस्तज़र फारूकी ने भी आंगनवाड़ी में पढ़ने बाले बच्चों को पृष्ठ आहार वितरण किया












