कालाढूंगी यूपी में हाथरस प्रकरण को लेकर पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में लेने के बाद से पूरे देश मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध पर्दशन जारी है। शुक्रवार को नगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने यहां मुख्य बसस्टैंड चौराहे प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करके यूपी भाजपा नीत योगी आदित्यनाथ सरकार का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता दीप चंद्र सती वकील अहमद ने कहा यूपी में जंगलराज है। वहां पर एक दलित बेटी के साथ बलात्कार होता है और जब हमारे नेता राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी वाद्रा पीड़ित परिवार से मिलने जाते हैं तो उन्हें रोका जाता है।उन्होंनेआरोप लगाया कि इस दौरान राहुल गांधी को धक्का दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसा करके यूपी सरकार ने हद पार कर दी है। उन्होंने कहा, इसी वजह से हमने आज यहां योगी सरकार का पुतला फूंका है। अब समय आ गया है कि पूरे देश को यह सुनिश्चित करने के लिए साथ खड़ा होना चाहिए कि दलितों की आवाज को दबाया न जाए। गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को पुलिस ने बृहस्पतिवार को सामूहिक बलात्कार की पीड़िता के परिवार से मुलाकात के लिए हाथरस जाने से रोक दिया और हिरासत में ले लिया। इस दौरानवकील अहमद, दीप चन्द्र सती, हरीश मेहरा, नदीम अहमद, अब्दुल कादिर, विक्रम सामंत, जावेद सिद्दीकी, मुराद अंसारी, भगवती जोशी, सलमान वारसी, मुराद भारती, जीवन वाल्मीकि, अर्नब कंबोज, जीवन लाल वर्मा, भगवती देवी, आदि दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद थे।