


ब्रेकिंग न्यूज़
ब्यूरो बरेली शाहिद अंसारी
विहिप नेता के पिता पर जानलेवा हमला दबंगों ने मारी गोली, घायल
बरेली_ जिला बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र गांव सिठौरा में बजरंग दल जिला सह संयोजक अमित सिंह कनौजिया के पिता पुष्पेंदर कनौजिया पुत्र जमुना प्रसाद अपने खेत में काम कर रहे थे। कि अचानक हथियारों से लैस दबंगों ने लगभग रात्रि 10 बजे जानलेवा हमला कर गोली मार दी। जिससे पुष्पेंद्र कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो कर वहीं पर गिर पड़े कुछ ही देर में गोली लगने से खून से लथपथ हो गए।जैसे ही उनके पुत्र अमित सिंह गोली लगने की घटना का पता लगा।तो भागकर खेत पर पहुंचे और अपने पिता पुष्पेंद्र कनौजिया को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां पर वरिष्ठ चिकित्सक के द्वारा ऑपरेशन कर गोली निकाली जा रही है।पीड़ित घायल पुष्पेंद्र कनौजिया की पत्नी कंचन लता को अपने पति की जान का खतरा होने पर 2 महीने से लगातार बरेली जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के यहां जाकर प्रार्थना पत्र देती रही। सुरक्षा की गुहार लगाई मगर पीड़ित

परिवार कि किसी भी अधिकारी ने सुध नहीं ली।इससे दबंगो के हौसले बुलंद होते गए। इसी का नतीजा निकला की दबंगों ने गोली मार दी। जानकारी के अनुसार थाना सुभाष नगर क्षेत्र के गांव सिठौरा बजरंग दल के नेता अमित सिंह कनौजिया के पिता पुष्पेंद्र कनौजिया का प्लाट एवं रोड को लेकर दो माह पहले हरेंद्र कनौजिया, कृष्ण वीर सिंह, धीरेंद्र कनौजिया से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दबंगों ने पुष्पेंद्र की गोली मार दी, घायल पुष्पेंद्र कनौजिया की पत्नी कंचन लता ने थाना सुभाष नगर में हरेंद्र कनौजिया ,कृष्णवीर सिंह, धीरेंद्र कनौजिया एवं अन्य 6 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
बाइट कंचन लता पत्नी पुष्पेंद्र
बाइट अमित सिंह पुत्र पुष्पेंद्र
