



संपादक मुस्तजर फारूकी
कालाढुगी। महाशिव रात्रि का पर्व गुरुवार को शिव की महिमा के रंग में रंग श्रद्धा व उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस दिन शिव भक्तों ने भगवान शिव का दूध व जल व बिल्व पत्र आकड़े के फूल धतूरे आदि से अभिषेक कर सभी के लिए मंगल कामना की।नगर के शिव मंदिर डाकबंगला हनुमान मंदिर में दिन भर बम बम बोले ओम नम् शिवाय के जयकारे गूंजते रहे। इस दिन श्रद्धालुओं ने व्रत व उपवास रखा। शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक कर भगवान शिव को रिझाया। शिवरात्रि को लेकर रात्रि बारह बजे कुंमकुंम चढ़ाकर महाआरती की गई। मंदिर के पुजारी ने बताया कि पर्व को लेकर सुबह आठ बजे पंडितों ने महादेव का रुद्राभिषेक किया। दिन भर शिवालयों में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। शिवरात्रि के दिन प्रातरू पंडितों के सान्निध्य में महादेव का अभिषेक किया। वहीं भोलेनाथ को विजया का भोग चढ़या गय तो रात बारह बजे महादेव की पूजा की गई। पूरे दिन मंदिर के पट खुले रहे जहां आस्था का ज्वार उमड़ता रहा। नगर के पास घने जेगल के बीच मे पडऋने वाले माटेशवर महादेव मंदिर में आकर्षक रोशनी व फूल.मालाओं से सजाया गया इसी दौरान महादेव मंदिर में भी भगवान भोले की पूजा अर्चना कर मंगल कामना की वहीं दिन भर यहां दर्शनार्थ श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं शाम को भजन संध्या का भी आयोजन कर शिव की महिमा गाई। तत्पश्चात भगवान भोलेनाथ का प्रसाद बांटा गया।

