



क्राइम रिपोर्टर जावेद हुसैन ज़ैदी
रामपुर यूपी
समस्याओं के निवारण के लिए प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट आफिस में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया

दिनाँक.14.4.2020

रामपुर डीएम ने एक बार फिर कंट्रोल रूम का रियलिटी चेक कराया। इस रियलिटी चेक में कंट्रोल रूम पास हो गया।
लॉक डाउन के दौरान लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट आफिस में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके अलावा तहसीलों में भी कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम की सेवाओं की जांच आए दिन कराई जाती रहती है। इसी क्रम में डीएम ने कल रात कंट्रोल रूम का रियलिटी चेक कराया जिसमें कंट्रोल रूम पास हो गया।
डीएम ने अपने स्टेनो के माध्यम से कंट्रोल रूम को फोन कराया स्टेनो मनमोहन सिंह यादव ने खुद को कुलवंत बताते हुए धमोरा के पास सड़क हादसे में घायल होने की बात कही। उसने तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई।फोन पहुंचते ही कंट्रोल रूम एक्टिव हो गया और फिर पांच मिनट में ही धमोरा पुलिस का फोन स्टेनो के पास पहुंच गया, जहां पुलिस ने उनकी लोकेशन पूछी और एंबुलेंस भेजने की बात कही।
क्विक रेस्पॉन्स मिलने के बाद स्टेनो ने अपनी हकीकत बताई और धमोरा पुलिस व कंट्रोल रूम को पास कर दिया। बाद में मामले की जानकारी डीएम को दी गई। डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने कंट्रोल रूम को इसी तरह और ज्यादा एक्टिव रहने के निर्देश दिए।
