
रिपोर्टर
अतुल अग्रवाल
हल्द्वानी नैनीताल
आज 29 जनवरी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूथ काग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुप्रीत प्रिंस युवा नेता मोकिन सैफी सलीम सिद्दीकी पर सीएम के विरोध पर गम्भीर धाराओं मुकदमा दर्ज करने के विरोध में के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राज सरकार का पुलिस प्रशासन का बुद्धपार्क में पुतला दहन किया इस मौके पर जिला अध्यक्ष यूथ काग्रेस गजेन्द्र गोनिया व विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक सिंह कठायत ने कहां यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी संवैधानिक तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे इस तरीके की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करना लोकतंत्र की हत्या है जिसे यूथ कांग्रेस किसी भी कीमत में सहन नही करेगा।

काग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू व यूथ काग्रेस जिला महासचिव प्रदीप नेगी ने कहा पुलिस प्रशासन भाजपा सरकार के दवाब में मुकदमे दर्ज किये हैं जोकि बहुत बड़ी हिटलरशाही है जिसका काग्रेस उग्र रूप से विरोध करेगी।













