
रिपोर्टर अतुल अग्रवाल हल्द्वानी नैनीतालनगर निगम द्वारा हाऊस टैक्स बढ़ाये जाने के विरोध में काग्रेस कार्यकर्ताओं कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू के नेतृव में मेयर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुये निगम के गेट पर पुतला दहन किया।

इस दौरान जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने कहाँ नगर निगम सुविधाओं को देने में पूरी तरह से विफल हो चुका टैक्स में 15 प्रतिशत व्रद्धि करना दुर्भाग्यपूर्ण है शहर की सफ़ाई व्यवस्था स्ट्रीट लाइटों का बुरा हाल है। सीएम ने घोषणा की थी नये वार्डों में टैक्स नही वसूला जायेगा अब व्यवसायिक नये वार्डों से क्यों वसूला जा रहा है न कूड़ा उठाने के लिये गाड़ी लगी न सफ़ाई कर्मचारियों की नियुक्ति हुई।

निगम ने टैक्स व्रद्धि वापस नही ली तो निगम के खिलाफ काग्रेस उग्र आन्दोलन करेगी।

पुतला दहन करने वालो में प्रमुख रूप से दीपा खत्री हेमन्त पाल आर्या सरफराज अहमद इकबाल अन्सारी सोनू आंसारी हिमान्शु गाँधी नन्दनी खत्री ,जमील कुरैशी हिमान्शु जोशी ह्रदेश कुमार हिमांशु दिवाकर दिव्यांशु वर्मा, गणेश चंद बेलवाल सलमान खान शिला कश्यप,शशि आर्य सचिन राठौर आदि मौजूद रहे।












