
संपादक कॉर्बेट बुलेटिन मुस्तज़र फारूकी 
कालाढूंगी होली त्यौहार के मद्दे नजर थाना कालाढूंगी में एसडीएम विजय नाथ शुक्ल व थाना अध्यक्ष दिनेश नाथ महंत द्वारा संभ्रान्त व्यक्तियों की बैठक ली गयी तथा होली के त्यौहार को आपसी भाई चारे के साथ मनाने की अपील की गयी इस दौरान एसडीएम शुक्ल ने कहा कि होली पर हुड़दंग मचाने वाले को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा बैठक में मौजूद सभी धर्म के लोगों ने कहा कि कालाढूंगी क्षेत्र में सभी त्यौहार आपसी भाई चारे के साथ ही मनाये जाते हैं हां होली के दिन शराब पीकर हुड़दंग मचाने व अराजकता फैलाने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाए होली के त्योहार को शांतिपूर्ण व भाईचारे से मनाने के लिए थाना परिसर में बुधबार को शांति समिति की बैठक हुई।बैठक में एसडीएम शुक्ल व थाना अध्यक्ष महंत ने कहा कि अनावश्यक किसी को जबरन रंग न लगाया जाए। सभी लोग असामाजिक तत्वों पर मिलजुल कर नजर रखें। माहौल खराब करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने अपने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान थाना अध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने सभी उपस्थित शांति समिति सदस्यों से होली को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। होली को विवादित स्थान पर रखने से बचने व मौअजिज लोग छोटे-छोटे विवाद व असामाजिक तत्वों पर नजर रखें। उन्होंने शराब व शराबियों पर कंट्रोल करने की भी बात कही। थाना अध महंत ने मीटिंग में गाँव से आये जनप्रतिनिधियों को भी गांव के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने की हिदायत दी जिससे कोई भी घटना होती है तो बह कैमरे में कैद हो जयेगी उससे पुलिस को काफी मदद मिलती है थाना अध्यक्ष महंत ने लोगो से यह भी अपील की बह अपने नाबालिग बच्चों को वाइक न देने की बात कही
इस दौरान एसआई जगदीप, नगर पंचायत ईओ प्रतिभा कोहली, एलआईयू विभाग से महेन्द्र सिंह नेगी, जल विभाग से जेई सतीश बिष्ट,तारा चंद्र पांडे, सईद अहमद, मुस्तज़र फारूकी, दीपक वनोला, गुड्डू चौहान, वकील अहमद, सुच्चा सिंह, विनोद बुधलाकोटी, दीनू सती, भोपाल बोरा, सुनीता बलिया, पुरन जोशी, सतीश बिष्ट,मोहम्मद दानिश, हाजी सलीम, कैलाश बुढालाकोटी, शेखर जोशी, आन सिंह, नन्द राम, मदन बाधानि, दीपक बनोला, वकील अहमद, मोहम्मद मेहताब, गुड्डू चौहान, आदि लोग मौजूद थे।













