उत्तराखंड के मुख्य द्वार में अचानक मौसम ने बदला मिजाज
डेस्क कॉर्बेट बुलेटिन हल्द्वानी
उत्तराखंड के मुख्यद्वार हल्द्वानी में अचानक मौसम ने बदला मिजाज जहां एक और ठंड अपने चरम पर है और पारा तेजी से लुढ़क रहा है। अचानक ही हल्द्वानी में शीतलहर चलना शुरू हो गई और देखते ही देखते कोहरे ने अपनी चादर पसार कर पूरे हल्द्वानी को अपने आगोश में लेकर थूठरने को मजबूर कर दिया।
केहरेे के साथ वहनों को धीमी गति से आवाजाही के लिए मजबूर कर दिया आपको बताते चलें। जहां शीत लहर उत्तराखंड में ठंड अपना कहर बरसा रही है। जनवरी की सर्द शामें ठिठुरने पर मजबूर कर रही हैं। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक हर जगह ठंड का प्रकोप उत्तराखंड में साफ तौर पर महसूस किया जा सकता है। मैदान में कोहरे की वजह से और कम तापमान की वजह से ठंड का प्रकोप जारी है। वहीं पहाड़ों पर भी तापमान तेजी से लुढ़क रहा है। आने वाले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में मौसम लोगों को परेशान करेगा। मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में कुछ दिनों तक बारिश के आसार तो नहीं है मगर राज्य के मैदानी क्षेत्र में और विशेष का हरिद्वार, नैनीताल, उधमसिंह नगर में कहीं-कहीं शीतलहर को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में घने से बहुत घना कोहरा छाने की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं
शीत लहर लोगों को परेशान रख सकती है और कोहरे की वजह से भी पारदर्शिता में कमी रहेगी, इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने इन दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य के अधिकतर मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह सिलसिला अगले दो-तीन दिन तक रह सकता है। वाहन चलाते समय अधिक सावधानी बरतना जरूरी है क्योंकि कोहरे के कारण यातायात संचालन में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ऐसे में आप भी वाहन सतर्कता के साथ चलाएं और बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें।
चलिए बात करते हैं राजधानी देहरादून की। देहरादून में सुबह-शाम की धुंध के बढ़ने से धूप की तपिश बेहद कम हो गई है। 3 दिनों में अधिकतम तापमान तकरीबन 7 डिग्री तक गिरा है। बीते बुधवार को देहरादून का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रहा जबकि अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले 2 दिनों तक दून में धुंध जैसी स्थिति बनी रहेगी। आसार जताए जा रहे हैं कि मौसम दून में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रहा था मगर अब उसमें गिरावट आई है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचने की अपील की है। आप सभी से करवट बुलेटिन न्यूज़ चैनल के माध्यम से अनुरोध करते हैं इस बढ़ती ठंड के प्रकोप से बचने में पूर्ण रूप से अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें आते जाते समय गरम कैप हाथों में गिलास और उन्हें गर्म कपड़े प्रयोग करते रहे ताकि शरीर का तापमान गिर ना पाए क्योंकि जिस तरीके से जनवरी की ठंड की शीत लहर चल रही है उससे मानव शरीर को काफी नुकसान होता है। को देखते हुए इन सभी चीजों को देखते हुए आप अपना स्वयं का ख्याल रखें साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहें।
