![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
किच्छा कोतवाली क्षेत्र के पुलभट्टा में एक महिला से खेत में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है आपको बताते चलें, जहां एक तरफ कहा जाता है,बेटी पढ़ाओ बेटी,तो दूसरे तरफ इंसान अपने मज़े के चलते बेटी की इज्ज़त के साथ खुद उसकी इज्जत को तार तार कर रहा है। बताया जा रहा है कि महिला खेत में घास काटने गई थी इस दौरान एक समुदाय विशेष के व्यक्ति ने दुष्कर्म कर उसकी अश्लील क्लीपिंग बना ली,
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यही नहीं आरोपी अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दे ब्लैकमेल करने लगा था जब उसकी बेटी की अस्मत की बात आई तो महिला ने अपनी इज्जत की परवाह नहीं की और पूरी घटना अपने पति से बताई।
पुलभट्टा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला 12 अक्टूबर को खेत में चारा लेने गई थी। इसी दौरान कासम निवासी फिरोजपुर थाना पुलभट्टा ने जबरन उसको गन्ने के खेत में खींच उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने उसका वीडियो भी बना लिया और किसी को बताने पर वायरल करने के साथ ही उसके बेटे व बेटी को उठा लेने की धमकी दी।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2021/10/gangrape-04-01-2016-1451902384_storyimage-1.jpg)
महिला ने डर कर किसी से इस बात को नही बताया जिसके बाद आरोपित कासम ने उसे एक बार फिर घेर उस पर अपनी बेटी को उसके पास लेकर आने का दवाब बनाने लगा।पीड़िता आरोपी से तंग आकर अपने साथ हुई घटना को पति को बताया,
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2021/10/5-woman-rep-in-boy.jpeg)
जिसके बाद पूरे मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्दी ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक आरोपी को गिरफ्तार करेगी।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)