संवाददाता मुस्तजर फारूकी
कालाढूंगी 8 बर्षों से मात्र एक ही नलकूप पर निर्भर नगर की जनता को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था लोग सिचाई नहरों से गन्दा पानी पीने को मजबूर थे। नगर में पीने के पानी की कोई माकूल व्यवस्था नहीं थी। नगर में दूसरे पेयजल नलकूप की कई वर्षों से मांग उठ रही थी। जिसको देखते हुए केबिनेट मंत्री बंसीधर भगत व नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा के प्रयासों से यहाँ एक और नलकूप बनाया गया जिसमें एक माह के भीतर नगर के लोगो को नए नलकूप से क्षेत्रवासियों को भी पीने का पानी मिलेगा। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा ने वार्डो का निरीक्षण किया और केबिनेट मंत्री द्वारा 1,75 करोड़ नगर पंचायत को सौंदर्यीकरण रूप में दिए जिसके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष कत्यूरा ने वार्डो का निरीक्षण किया। जो काम रुके हैं, उसे भी जल्द कराने का वादा किया। उन्होंने इस संबंध में इंजीनियरों से भी बात की।