• CORBET BULLETIN NEWS
  • Contact us
  • Journalist Info
  • Reporter Application form
Saturday, December 27, 2025
CORBET BULLETIN
  • Home
  • UTTARAKHAND
    • ALMORA
    • NAINITAL
    • BAGESHWAR
    • CHAMPAWAT
    • CHAMOLI
    • DEHRADUN
    • HARIDWAR
    • PAURI GARHWAL
    • PITHORAGARH
    • RUDRPRAYAG
    • TEHRI GARHWAL
    • UDHAM SINGH NAGAR
    • UTTARKASHI
  • UTTAR PRADESH
    • BAREILLY
    • RAMPUR
    • SAMBHAL
    • LUCKNOW
    • MORADABAD
  • POLITICS
  • COUNTRY
  • HEALTH
  • SPORTS
No Result
View All Result
  • Home
  • UTTARAKHAND
    • ALMORA
    • NAINITAL
    • BAGESHWAR
    • CHAMPAWAT
    • CHAMOLI
    • DEHRADUN
    • HARIDWAR
    • PAURI GARHWAL
    • PITHORAGARH
    • RUDRPRAYAG
    • TEHRI GARHWAL
    • UDHAM SINGH NAGAR
    • UTTARKASHI
  • UTTAR PRADESH
    • BAREILLY
    • RAMPUR
    • SAMBHAL
    • LUCKNOW
    • MORADABAD
  • POLITICS
  • COUNTRY
  • HEALTH
  • SPORTS
No Result
View All Result
CORBET BULLETIN
No Result
View All Result

कांग्रेस ने हल्द्वानी के एक बड़े चेहरे को किया पार्टी में शामिल

CORBET BULLETIN by CORBET BULLETIN
March 23, 2021
in TODAY
कांग्रेस ने हल्द्वानी के एक बड़े चेहरे को किया पार्टी में शामिल
38
SHARES
181
VIEWS
Share on WhatsappShare on Facebook

कांग्रेस ने हल्द्वानी के एक बड़े चेहरे को किया पार्टी में शामिल

संवाददत समी आलम

हल्द्वानी। 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने हल्द्वानी के एक बड़े चेहरे डाॅ. अजय पाल सिंह को अपनी पार्टी में शामिल कर अपनी राजनीतिक सूझबूझ का परिचय दिया है। डाॅ. अजय पाल ने देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, सह प्रभारी राजेश धर्माणी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व काबीना मंत्री मातबर सिंह कण्डारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरिता आर्या, दिनेश अग्रवाल, विजय सारस्वत आदि की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। डाॅ. अजय पाल के साथ ही दो प्रमुख हस्तियों, नेशनल एक्शन पफाॅर सोशल जस्टिस के अध्यक्ष नानक चन्द एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रीराम नवीस अहमद ने भी कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था जाहिर कर, पार्टी में सम्मिलित हुए।

अजय पाल सिंह बृजलाल हाॅस्पिटल के प्रबंध निदेशक हैं। इसके साथ ही वह पाल काॅलेज आॅफ नर्सिग के भी निदेशक हैं। डाॅ. पाल हंसमुख स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। वह राष्ट्रीय सामाजिक कृति न्याय मंच (रजि.), के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। यह फोरम भारत के कई राज्यों में दलित उत्थान, शिक्षा और साक्षरता, मानवाधिकार, श्रम और रोजगार, अल्पसंख्यक मुद्दे, सूचना का अधिकार और वकालत, जनजातीय मामले, शहरी विकास और गरीबी उन्मूलन आदि का कार्य कर रही है।
देहरादून के घण्टाघर स्थित बाबा भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति के सामने राष्ट्रीय सामाजिक कृति न्याय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानक चन्द, प्रदेश अध्यक्ष श्रीराव नसीम अहमद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. अजय पाल सिंह की अगुवाई में हजारों की संख्या में लोग एकत्र हुए। सबसे पहले बाबा भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर डाॅ. अजय पाल, नानक चन्द एवं श्रीराव नसीम अहमद ने माल्यार्पण किया। यहां से हजारों की तादाद में लोग नारेबाजी करते हुए एवं कांग्रेस का झण्डा फहराते हुए जुलूस के रूप में पैदल-पैदल कांग्रेस भवन पहुंचे।
कांग्रेस भवन में एक बहुत बड़ा कार्यक्रम रखा गया था। जहां पर हजारों की संख्या में भीड़ इकठ्ठी थी। दोपहर बाद लोगों का जमावाड़ा इस कदर बढ़ गया कि कांग्रेस भवन में बैठने, खड़े होने की जगह नहीं बची। हजारों की संख्या में लोग सड़क पर खड़े होकर वक्ताओं को सुन रहे थे। आयोजित सभा में लोग उत्तराखण्ड के अलावा अन्य प्रदेशों से भी उपस्थित हुए थे।
डाॅ. अजय पाल ने सबसे पहले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व काबीना मंत्री मातबर सिंह कण्डारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरिता आर्या आदि का आभार व्यक्त किया। डाॅ. पाल ने कहा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्टी हित में जो दायित्व मुझे सौंपेंगे, मैं पूर्ण लगन, निष्ठा एवं ईमानदारी से उनका अक्षरशः पालन करूंगा। पार्टी की मजबूती मेरा परम लक्ष्य होगा।
उपस्थित अपार जन-समूह, सैलाब को देखकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व प्रदेश प्रभारी गदगद हो उठे। मंच से श्री हरीश रावत ने कहा कि पार्टी ज्वाईनिंग के समय जो भीड़ आज मैंने देखी इससे पूर्व कभी नहीं देखी। इस भीड़ को देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है। दूसरी पार्टियों के लोग कांग्रेस ज्वाईन कर रहे हैं। कांग्रेस का दामन थामने के लिए लोग बेचैन हैं। निःसंदेह 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनेगी। श्री हरीश रावत ने कहा कि मैं बहुत पहले से ही चाहता था कि राष्ट्रीय सामाजिक न्याय कृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानक चन्द अपने फोरम सहित कांग्रेस से जुड़ें। मैंने इस मंच द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग भी लिया। मैं इस मंच की कार्यशैली से बहुत प्रभावित हॅू। आज वह समय आ गया है कि मंच ने कांग्रेस में आस्था जता कर बड़े उत्साह के साथ, अपने सैकड़ों साथियों सहित पार्टी ज्वाईन कर ली है।
राष्ट्रीय सामाजिक न्याय कृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानक चन्द ने कहा कि हमारी फोरम के अधिकांश कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मैं हरीश रावत जी के विचारों से उनकी कार्यप्रणाली से बहुत प्रभावित हॅू। उनके कार्यो को देखकर ही फोरम ने निर्णय लिया कि फोरम कांग्रेस से जुड़ेगी। नानक चन्द ने कहा कि आगामी वर्ष 2022 में उत्तराखण्ड में पुनः कांग्रेस का जन्म होगा। हमारी फोरम के सभी लोग दिन-रात मेहनत करके कांग्रेस को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय कृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष नसीम अहमद ने कहा कि मैं आज पूर्ण आस्था के साथ कांग्रेस परिवार के साथ जुड़ रहा हॅू। मैं कांग्रेस नेताओं के साथ कंन्धे से कन्धा मिलाकर 2022 के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से कांग्रेस को जिताने के लिए कार्य करता रहूंगा

SendShare15Tweet10
Previous Post

हल्द्वानी में हुआ डी कॉस्मेटिक शॉप का शुभारंभ

Next Post

संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर होने जा रहे 26 मार्च के भारत बंद के समर्थन का ऐलान

Next Post
हल्द्वानी में हुआ डी कॉस्मेटिक शॉप का शुभारंभ

संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर होने जा रहे 26 मार्च के भारत बंद के समर्थन का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest

हल्द्वानी रेलवे किनारे बसे लोगों को कैसे हटाया जाएगा। जिला प्रशासन,रेल प्रशासन की हुई अहम बैठक

May 7, 2022
जैश ए मोहम्मद के एरिया कमांडर ने बम से उड़ाने की दी धमकी ,धार्मिक मंदिरों,रेलवे स्टेशनो रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, ऋषिकेश और हरिद्वार ,बरेली ,काठगोदाम

जैश ए मोहम्मद के एरिया कमांडर ने बम से उड़ाने की दी धमकी ,धार्मिक मंदिरों,रेलवे स्टेशनो रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, ऋषिकेश और हरिद्वार ,बरेली ,काठगोदाम

May 9, 2022

अजब प्रेम की गजब कहानी सिंदूर लेकर पहुंची प्रेमिका प्रेमी के घर, जाने आखिरकार हुआ क्या?

May 4, 2022
रेलवे की भूमि पर करीब 4,500 घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी हुई पूरी

रेलवे की भूमि पर करीब 4,500 घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी हुई पूरी

April 8, 2022
उत्तराखण्ड पुलिस मोबाइल एप्प सैल टीम द्वारा 16,46100/₹   के 123 मोबाइल फोन की रिकवरी

उत्तराखण्ड पुलिस मोबाइल एप्प सैल टीम द्वारा 16,46100/₹ के 123 मोबाइल फोन की रिकवरी

0
भाजपा प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष के कालाढूंगी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने  फूल मालाओं के किया साथ जोरदार स्वागत

भाजपा प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष के कालाढूंगी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के किया साथ जोरदार स्वागत

0
युवाओ को नशे से दूर रखने के लिए दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया

युवाओ को नशे से दूर रखने के लिए दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया

0

गन्ना समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी पर किसानों के चेहरे खिले जताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार

0

गन्ना समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी पर किसानों के चेहरे खिले जताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार

December 4, 2025

एक बार फिर से नैनीताल पुलिस स्थानांतरण जानें पूरी सूची

December 4, 2025

तड़के सुबह से ही नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में

December 1, 2025

डीजे वाले बाबू को रात्रि में 12.30 बजे के बाद डीजे बजाना पड़ गया महंगा,

December 1, 2025

Recent News

गन्ना समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी पर किसानों के चेहरे खिले जताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार

December 4, 2025

एक बार फिर से नैनीताल पुलिस स्थानांतरण जानें पूरी सूची

December 4, 2025

तड़के सुबह से ही नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में

December 1, 2025

डीजे वाले बाबू को रात्रि में 12.30 बजे के बाद डीजे बजाना पड़ गया महंगा,

December 1, 2025
CORBET BULLETIN

© 2022 Corbetbulletin.com - Design by Ascentrek, Call +91-8755123999.

Navigate Site

  • CORBET BULLETIN NEWS
  • Contact us
  • JOURNALIST INFO.
  • Reporter Application form

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • UTTARAKHAND
    • ALMORA
    • NAINITAL
    • BAGESHWAR
    • CHAMPAWAT
    • CHAMOLI
    • DEHRADUN
    • HARIDWAR
    • PAURI GARHWAL
    • PITHORAGARH
    • RUDRPRAYAG
    • TEHRI GARHWAL
    • UDHAM SINGH NAGAR
    • UTTARKASHI
  • UTTAR PRADESH
    • BAREILLY
    • RAMPUR
    • SAMBHAL
    • LUCKNOW
    • MORADABAD
  • POLITICS
  • COUNTRY
  • HEALTH
  • SPORTS

© 2022 Corbetbulletin.com - Design by Ascentrek, Call +91-8755123999.

error: Content is protected !!