![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2020/08/IMG-20200830-WA0200-577x1024.jpg)
संपादक मुस्तज़र फारूकी
कालाढूंगी कोरोना महामारी के चलते इस बार नगर में उठने वाले ताजियों के ऐतिहासिक जुलूस नहीं निकाले गए। कोविड-19 का पालन करते हुए मुस्लिम ताजिया कमेटी के पांच लोगों ने ताजियों को गाड़ी से ले जाकर कर्बला में दफन किया । शहादते इमाम हुसैन के सिलसिले में होने वाले तमाम लोगों ने दरूद फातिहा कार्यक्रम अपने घरों में ही मनाए। इस मौके पर कर्बला के शहीदो के नाम फातिहा ख्वानी हुई।
शासनादेश का पालन करते हुए सड़कों पर किसी तरह का जुलूस नहीं निकाला गया। पांचवी,सातवीं और आठवीं के जुलूस भी नहीं निकाले गए।नगर की ताजिया कमेटी के लोगो ने बताया कि सारी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। इसी लिए ताजियों के जुलूस नहीं निकाले गए।सभी मुस्लिम लोगों ने वार्डो में नियाज शरबत छबील का आयोजन किया और कर्बला के शहीदों को याद किया। लोगो ने अपने घरों पर इमाम हुसैन की याद में उसके बाद देश दुनिया में फैली कोरोना महामारी जल्द खत्म होने की लिए दुआ की गई।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)