![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/01/image_1.jpg)
संपादक मुस्तज़र फारूकी
कालाढूंगी उत्तराखन में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कालाढूंगी नगर में एक दिन का लॉकडाउन लागू रहेगा जिसके चलते दूध, दवा, सब्जी सहित अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी दुकानें व बाजार बंद रहेंगे। इस दौरान बाजार को सेनेटाइज किया जाएगा। किसी को भी घर से निकलने की इजाजत नहीं होगी। आदेश का उल्लंघन पर महामारी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस एक दिन के लॉकडाउन में अपने कार्यस्थलों को जा रहे या लौट रहे उन लोगो को छूट रहेगी और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों, विधानसभा चुनाव की पोलिंग पार्टियों सहित कई लोगों को शर्तों के साथ आवाजाही की छूट रहेगी। एसडीएम रेखा कोहली ने कोरोना एक दिन कर्फ्यू को लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं।
इन्हें मिलेगी छूट- आवश्यक वस्तुओं का परिवहन- चिकित्सा कर्मचारी- गर्भवती महिला, गंभीर रोगी- एटीएम- प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया- पेट्रोल पंप और गैस की सप्लाई- बिजली विभाग, नगर पंचायत, जिला प्रशासन, जल संस्थान- होम डिलीवरी
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)