
रिपोर्टर
अतुल अग्रवाल
हल्द्वानी नैनीताल

आज दिनांक 5 मार्च 2020 को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के उपलक्ष में नगर मंडल हल्द्वानी (उ ०) के अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में नैनीताल रोड नियर वॉक वे के पास मिष्ठान वितरण कर मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया गया।


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने गैरसैंण को राज्य की समर कैपिटल (ग्रीष्मकालीन राजधानी) घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण में ही आयोजित बजट सत्र के दूसरे दिन बजट भाषण की समाप्ति के बाद इस बारे में ऐलान किया। बताते चलें कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से ही यह मांग बुलंद हो रही थी कि पहाड़ी प्रदेश की राजधानी पहाड़ में ही हो।

आंदोलनकारियों के साथ-साथ कई संगठन और राजनीतिक दल भी समय-समय पर गैरसैंण को प्रदेश की राजधानी बनाने की मांग उठाते रहे हैं।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को समर कैपिटल बनाए जाने को राज्य आंदोलनकारियों और प्रदेश की माताओं-बहनों को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए कहा, ‘यह गर्व का पल है। यह एक बहुत बड़ा फैसला है। मैं रात भर सो नहीं पाया और काफी सोच-विचार कर यह फैसला किया है। हमने 2017 के घोषणा पत्र में किए गए वायदे को पूरा किया है।’

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नैनीताल जिले के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, उत्तराखंड प्रदेश के प्रवक्ता प्रकाश रावत, दर्जा राज्यमंत्री श्रीमती रेनू अधिकारी, महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी,दिशांत टंडन एवं भुवन तिवारी,संजय दुमका,अनिल चंदोला, पन राम,वीरेंद्र डेउपा,आकाश गर्ग,चंदन नेगी,पूजा भंडारी,विक्रम सिंह अधिकारी,विनोद डसीला,भुवन भट्ट,विशाल नेगी,नीरज बिष्ट,चन्द्र प्रकाश देव,अंशुल पांडे, मीना गोस्वामी,गीता उप्रेती,राधा तिवारी, पूनम जोशी, अभिषेक बक्शी,दिवाकर शर्मा,भुवन पाठक आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।
