संपादक मुस्तजर फारूकी
कालाढूंगी। सलमानी बिरादरी सामाजिक संस्था बिना भेदभाव के हर वर्ग के लिए सेवा का कार्य करेगी। कालाढूंगी में सलमानी बिरादरी समाजिक संस्था का गठन करते हुए जनसेवा के कार्यों के लिए संकल्प लिया गया। कालाढूंगी में आयोजित सलमानी बिरादरी की बैठक में अफजाल सलमानी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी। जबकि निजामुद्दीन सलमानी को महामंत्री, इरफान अहमद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, यूसुफ सलमानी को उपाध्यक्ष, रईस अहमद सलमानी को सचिव, सुल्तान सलमानी को उपसचिव, इकबाल सलमानी को कोषाध्यक्ष, कामिल सलमानी को उप कोषाध्यक्ष, मो, रमजानी को प्रचार सचिव बनाया गया। हारिस सलमानी व अली हुसैन को सदस्य एवं मो, जावेद अख्तर व शाकिर हुसैन को सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। नसीम अहमद सलमानी, अकील सलमानी, इरफान सलमानी, यामीन सलमानी को संरक्षक मंडल में रखा गया है वही जाहिद हबीबी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। अध्यक्ष अफजाल सलमानी ने कहा कि उनकी संस्था सलमानी बिरादरी के उत्थान के साथ ही हर क्षेत्र हर वर्ग के लोगों की सेवा के लिए हमेशा कार्य करेगी। जनसेवा के कार्यों से वह कभी पीछे नहीं हटेंगे।

