
उप संपादक कॉर्बेट बुलेटिन
मोहम्मद जाकिर अंसारी
हल्द्वानी (नैनीताल) उत्तराखंड

दिनांक 20.02.2020 सर्वोदय सामाजिक संस्था गौजाजाली,हल्द्वानी की तरफ से ब्रहस्पतिवार दोपहर 2 बजे से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के माध्यम से सामाजिक हित में समस्त जनता के लिए कानूनी सलाह एवं जानकारी हेतु शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमे मुख्य विषय संविधान के अन्र्तगत आम व्यक्ति के मौलिक अधिकार, महिला सुरक्षा,दहेज उत्पीडन, विधवा पेंशन, नशा मुक्ति हेतु कानूनी सलाह ,उपचार हेतु विधिक एवं पुलिस विभाग द्वारा सहायता, जैसे विषयो पर मुख्य अतिथि महोदय श्री मोहम्मद ईमरान खान, सीनीयर डिवीजन सिविल जज सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल, श्री कृपाल सिंह,ए.आई. लाईन न0 12,बनभूलपुरा, चौकी,हल्द्वानी एवं श्री खष्टी दत्त बल्लभ, पी.एल.वी हल्द्वानी द्वारा विस्तार में जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में श्री मोहम्मद ईमरान खान, सीनीयर डिवीजन सिविल जज सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल ने भाग लिया तथा संचालन श्री श्री खष्टी दत्त बल्लभ, पी.एल.वी हल्द्वानी द्वारा किया गया। शिविर में संस्था अध्यक्ष श्री नरेन्द्र लाल,सचिव पूजा साह, श्री आरिश खान कार्य प्रणाली प्रबंधक, श्री रईस वारसी वार्ड मेम्बर, गौजाजालीश्री जीतेन्द्र कुमार, प्रबंधक ज्ञान आबटेन आॅफ विजन, हल्द्वानी,श्री संतोष साह समन्वयक, लेक सिटी,श्री मती रानी साह, कार्यकर्ता लेक सिटी नैनीताल, आदि उपस्थित थे।

