तीन किलो चरस के साथ चरस तस्कर पकड़ा
अशोक सरकार ब्यूरो चीफ चंपावत
उधम सिंह नगर जनपद में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीमांत कोतवाली खटीमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता। खटीमा पुलिस में तीन किलो अवैध चरस के साथ एक आरोपी स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार। पकड़े गए आरोपी स्मैक तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेजा। उधम सिंह नगर जनपद में नशे के बढ़ते कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाहीया की जा रही है। आज खटीमा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सबौरा गांव के रहने वाले बलदेव सिंह राणा को तीन किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपी चरस तस्कर बलदेव सिंह राणा के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। वही खटीमा सीओ मनोज ठाकुर ने मीडिया को बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस द्वारा नशे की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज पुलिस ने 3 किलो चरस के साथ एक आरोपी चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी चरस तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। वही चरस तस्कर को पकड़ने वाली पुलिस टीम को एसएसपी उधम सिंह नगर द्वारा ढाई हजार का नगद इनाम दिया जा रहा है
