देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल व राज्य आंदोलनकारियों ने राजधानी को लेकर बुद्ध पार्क में रखा उपवास
संवाददता समी आलम
हल्द्वानी राज्य निर्माण की सालगिराह से एक दिन पूर्व देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल व राज्य आंदोलनकारियों ने बुद्ध पार्क हल्द्वानी में उपवास रखा।इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी एवं देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि बड़ा दुर्भाग्य है राज्य बने 20 साल हो गए हैं परंतु अभी तक हम अपनी राजधानी तय नहीं कर पाए। हम शहीदों के सपनों का राज्य बनाने मै विफल रहे है।राज्य में पलायन, बेरोजगारी, भूखमरी, भ्रस्टाचार बढ़ा है,स्वास्थ सेवाएं,यातायात,बिजली,पानी, शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। केवल चंद नेताओं व अधिकारियों का भला हुआ है।आम जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। राज्य आंदोलनकारी नंद किशोर कपिल ने कहा कि सरकारों ने राज्य निर्माण की दशा दिशा ही बदल दी है। राज्य निर्माण जिसके लिए हुआ था उनकी हालत और खराब हो गई है। राज्य आंदोलनकारी जगमोहन चिलवाल,डॉक्टर बालम बिष्ट,केदार पडलिया,जगमोहन बगदवाल ने भी कहा कि राज्य निर्माण मै कई लोग शहीद हुए, महिलाओं ने यातनाएं सही पर आज राज्य मै लूट खसूट बढ़ गयी है। राज्य की संपदाओं की खुली लूट हो रही है,पहाड़ों मै जंगली जानवरों का आतंक है। उपवास मै बैठने वालों मै प्रदेश महामंत्री राज कुमार केसरवानी,रमेश जोशी,अजय कृष्ण गोयल,घनश्याम वर्मा,रवि गुप्ता,शम्भु दत्त कबीदयाल,हर्ष सिंह जलाल,हिमांशु मेर,कार्तिक दास,योगेश कांडपाल,बी डी खोलिया,भुवन तिवारी,आदि सामिल थे। राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि हम आहत हैं दुखी है,सरकारों ने हमारी घोर अपेक्षा की है,राज्य की बेश कीमती जमीनों को लुटाया गया जबकि रोजगार नहीं मिला।