![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2020/04/IMG_20191103_231533-882x1024.jpg)
रिपोर्ट :मोहम्मद उस्मान अंसारी
नानकमत्ता इलाके में नानक सागर डैम के किनारे एक मासूम बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2020/04/abcd.gif)
स्लग- मासूम का शव मिला।
स्थान- नानकमत्ता- उधम सिंह नगर।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2020/04/badd-1.gif)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2020/04/app-2.gif)
उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता इलाके में नानक सागर डैम के किनारे एक मासूम बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर नामकमत्ता पुलिस ने मौके पर पहुँच जंहा बच्चे के शव को कब्जे में लिया। वही पोस्टमार्टम की कार्यवाही को भेज दिया। मासूम बच्चे का शव जंहा नानक सागर डेम में बावली जी कुंवे के पास पानी मे तैरता मिला वही मासूम बच्चे के शव की शिनाख्त में नानकमत्ता पुलिस जुट गई है। नानकमत्ता एसओ कमलेश भट्ट के अनुसार बच्चे के शव की सूचना मिलते ही जंहा पुलिस ने नवजात बच्चे के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है। वही बच्चे के शरीर मे पट्टी लगे होने व बरेली के डॉक्टर रवि खन्ना की चिट लगे होने से मालूम पड़ रहा है कि बच्चा बीमार रहा होगा। वही पुलिस बरेली के डॉक्टर रवि खन्ना से जानकारी लेने का प्रयास कर रही है। पुलिस को जो भी जानकारी प्राप्त होगी उसके अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।
बाइट 1- कमलेश भट्ट,
थानाध्यक्ष, नानकमत्ता थाना।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)