ब्यूरो चीफ जावेद ज़ैदी

पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा जनपद में बनी अस्थाई जेल का किया गया भ्रमण…
रामपुर :- पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा जनपद में बनी अस्थाई जेल का किया गया भ्रमण आज दिनांक 19-01-2020 को पुलिस अधीक्षक रामपुर श्री शगुन गौतम द्वारा जनपद में कैदियों के लिए बनी अस्थाई जेल का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान कैदियों के रहने की व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने वहाँ कैदियों को कोविड 19 जैसी खतरनाक बीमारी के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ उपजिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट व जेल अधीक्षक महोदय भी मौजूद रहे।
