पुलिस ने किया लूट का खुलासा, चार युवकों को किया गिरफ्तार
रिपोर्टर जफर अंसारी
लालकुआं में हुई लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार लुटेरों को भी गिरफ्तार किया है। चारो आरोपी लालकुआं के रहने वाले है। आरोपियों के पास से लूटे हुए 6280 रूपये एवं कागजात को ज़ब्त किया गया है। यहां कोतवाली पुलिस ने कहा कि विगत दिवस बहेड़ी निवासी इलियस पुत्र अहमद हुसैन ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उसने कहा कि नई बस्ती स्थित कुछ युवाओं ने उसके साथ लूटपाट की है। पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई कर 24 घंटे अंदर लूट के मामले का खुलासा कर दिया गया।वहीं पुलिस ने घटना में शामिल अमन गुप्ता पुत्र सीताराम ,वरूण कुमार सिकंदर पुत्र अशोक कुमार ,जितेंद्र ठाकुर पुत्र राजेंद्र ठाकुर ,प्रशांत ढाली पुत्र सुभाष ढाली निवासी बंगाली कालौनी लालकुंआ को गिरफ्तार किया है। चारों अपराधियों ने घटना को अंजाम देने की बात कबुली है।वहीं पुलिस ने चारों आरोपी के पास से लूटे गए 6280 रूपये नगर, पैन कार्ड ,फोटो पहचान, पत्र आधार कार्ड कि छाया प्रतियां को बरामद किया है। इधर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।इधर पुलिस टीम में मुख्य रूप से पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल सुधीर कुमार ,वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश कुमार सागर, कांस्टेबल मनोज कुमार ,किशोर चंद ,सुरेंद्र सिंह, गंगा सिंह, सुरेश प्रसाद, पुरन कंबोज शामिल थे।
