
रिपोर्टर जफर अंसारी लालकुआ
प्रमोद कलौनी ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार का कार्यकाल 3 सालों में बेहद निराशाजनक

लालकुआ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कलौनी ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार का कार्यकाल इन 3 सालों में बेहद निराशाजनक रहा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बातें ज्यादा की और काम कुछ किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को विकास मै सरकार ने 20 साल पीछे धकेल दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने 2017 के चुनाव में बोला था कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनते ही बिंदुखत्ता को 6 महीने के अंदर राजस्व गाँव का दर्जा दे दिया जाएगा। लेकिन दुर्भाग्य कि आज डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद भी प्रदेश सरकार ने अभी तक बिंदुखत्ता को राजस्व गाँव बनाने की प्रक्रिया में 1 इंच भी फाइल नहीं बढ़ाई है।
श्री कलौनी ने आरोप लगाया कि जीरो टॉलरेंस का नारा देने वाली भाजपा सरकार के कार्यकर्ता खुलेआम भ्रष्टाचार मै लिप्त हैं।उन्होंने कहा कि परिवार के एक ही सदस्य को बृद्धावस्था पेंशन का लाभ देने का फरमान जारी कर गरीबों के साथ अन्याय किया है। साथ ही प्रदेश की खाद्यान्न ब्यवस्था को सरल के बजाय जटिल कर दी है। और गेहूँ चावल का कोटा कम करके रेटो को दुगना कर गरीबो की जेब मै डकैती डाल रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय रोजगार छीन रही है। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण सिडकुल मैं उद्योग बंद हो रहे है।फैक्ट्रियो मैं ताले लटक रहे है। लोग दैनिक रोजी-रोटी के लिए भटक रहे हैं । महँगाई चरम पर है प्रदेश मै शराब के दाम कम करके युवाओ को नशे की ओर आकर्षित कर रही है।


उन्होंने विधायिका की धनराशि की बदरबाँट का भी आरोप लगाया उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को ही उसका लाभ दे रही हैं और जो पात्र ओर गरीब लोग है उसका वो लाभ नही ले पा रहे है। किसान परेशान है उसको अभी तक गन्ने का भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है। बिंदुखत्ता क्षेत्र मै ओलावृष्टि से गेहूं की फसल चौपट है लेकिन अभी तक कोई भी बिभागीय अधिकारी ने क्षेत्र में आकर नुकसान का जायजा तक नहीं लिया है। सड़कों की हालत खस्ता है उस पर पड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे है। पूर्व कांग्रेस सरकार में जो सड़कें स्वीकृत थी अभी तक उनमें डामरी करण का कार्य तक नहीं किया गया है । जो एक चिंता का विषय है। एक ओर पूरा देश कोरोना की बीमारी से जूझ रहा है वही प्रदेश सरकार ने इस ओर अभी तक कोई भी ठोस कदम नही उठाये है। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को सबसे भ्रष्ट सरकार का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि जनता मन बना चुकी है कि ऐसी भ्र्ष्ट सरकार को सत्ता मैं रहने का कोई अधिकार नही है। 2022 मैं कांग्रेस ही अपनी सरकार बनाकर इस प्रदेश को पुनः विकाश की ओर ले जाएगी।
