भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया मंडल स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
संवाददता समी आलम
हल्द्वानी भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल हल्द्वानी (उ०) के दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण का आज शुभारंभ कुमाऊं बिस्तारक आदरणीय मनोज जी मंडल अध्यक्ष नवीन पंत,मेयर डॉ जोगिंदर रौतेला, विधानसभा के पालक कमल नयन जोशी,मंडल प्रशिक्षण पालक संजीव शर्मा,दर्ज़ा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, तत्पश्चात वंदेमातरम हुआ।
एवं मुख्य वक्ता श्री मनोज जी का स्वागत आज के प्रथम सत्र की अध्यक्षता कर रहे नगर मंडल हल्द्वानी (उ.) के अध्यक्ष नवीन पंत ने मनोज जी को गुलदस्ता भैट कर एवं शॉल व बीजेपी का पटका और साल ओढ़ाकर स्वागत किया, तदोपरांत आज के प्रथम सत्र की शुरुआत मुख्य वक्ता श्री मनोज जी के मार्गदर्शन प्राप्ति के साथ हुई, दूसरे सत्र में कुमाऊँ मंडल विकास निगम के अध्यक्ष केदार जोशी जी ने विषय आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा के विषय में बताया, दूसरे सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता देवी दयाल उपाध्याय जी ने की, तीसरे सत्र में श्री जगमोहन अठानी जी सोशल मीडिया स्ट्रा ग्राम प्रमुख ने सोशल मीडिया के विषय में बताया एवं जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी जी व्यक्तित्व विकास के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश आईटी संयोजक भुवन जोशी जी ने की, चौथे सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष दीपक मेहरा जी ने सुरक्षा समर्थ के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प विषय पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को केंद्र के संदेश को बताया कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता समीर आर्य जी ने की,
कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री दिशांत टंडन द्वारा किया गया इस दौरान प्रमुख रुप से नगर हल्द्वानी उत्तरी मंडल के पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक मोर्चा के अध्यक्ष एवं मंडल में निवास करने वाले वरिष्ठ नेता गण उपस्थित थे।
