भाजपा सरकार में ऊर्जा प्रदेश उत्तराखंड बना हड़ताली प्रदेश

रिपोर्टर,समी आलम,हल्द्वानी
प्रदेश की भाजपा सरकार में ऊर्जा प्रदेश के नाम से जाना जाने वाला उत्तराखंड आज हड़ताली प्रदेश बन गया है। कभी सफ़ाई, कभी रोड़वज तो कभी बिजली विभाग हर जगह कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है जनता के साथ ही इस सरकार में जनता , आमजन सहित अधिकारी और कर्मचारी बेहद परेशान है। उत्तराखंड राज्य को बने हुए 20 साल हो गए है लेकिन आज पहली बार राज्य में तीनों ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने को मजबूर होना पड़ा है। जिससे पूरा प्रदेश अंधकारमय हो गया है, बिजली गुल होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उसके बाद भी प्रदेश सरकार इस और कोई ध्यान नहीं दे रही, दूसरी तरफ प्रदेश में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से हर जगह गंदगी का अंबार लग गया है और बरसात का सीजन होने के चलते गन्दगी से लोगों में संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ रहा है। राज्य सरकार को तत्काल कर्मचारियों की मांगे मानकर हड़ताल को खत्म कराना चाहिए जिससे प्रदेश के लोगों को राहत मिल सके।

