भारतीय जनता पार्टी की बैठक
संवाददता समी आलम
हल्द्वानी आज भारतीय जनता पार्टी नगर हल्द्वानी के सम्मानित नगर अध्यक्ष आदरणीय नवीन पंत जी की अध्यक्षता में हल्द्वानी के महापौर एवं शक्तिकेंद के पार्षद आदरणीय डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला जी की उपस्थिति में वार्ड नं० 2 शक्ति केंद्र शीशमहल में समस्त बूथ अध्यक्षों व शक्ति केंद्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ एक परिचयात्मक बैठक की गई।
बैठक में सर्वप्रथम नगर अध्यक्ष जी ने सबका परिचय लिया एवं सभी का मंडल के कार्यों में निरंतर सहयोग के लिया धन्यवाद दिया साथ ही बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने वार्ड में विभिन्न समस्याओं जैसे पानी, सड़क, बिजली व नालियों की सफाई एवं उनकी मरम्मत आदि समस्याओं के बाबत महापौर जी को पत्र भी दिया। तथा महापौर जी ने इन सभी समस्याओं का प्रथामिका से निदान का आश्वासन दिया।बैठक में नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी,शक्तिकेंद्र संयोजक बिपिन जोशी,पार्षद अंजू जोशी,बूथ अध्यक्ष केवलानंद उपाध्याय,जगदीश गौड़,सुरेंद्र रावत,अरुण कुमार,पूनम जोशी,मोहन बलूटिया,राकेश शर्मा,अमर सिंह भदोरिया,धर्मानंद जोशी,प्रकाश भट्ट,खीम सिंह जुनेजा,कमल सिंह,मयंक रौतेला,गिरीश तिवारी,भगवत स्वरूप,बाबूराम,मनोज,दिनेश फुलारा,नंदन सिंह बिष्ट, नंदा बल्लभ महतो लिया,अर्जुन,योगेश तिवारी, कुणाल बिष्ट,बसंती तिवारी,कांति बल्लभ कांडपाल,पार्वती तिवारी,प्रेमा पांडे,गोदावरी जोशी,हरिप्रिया पांडे आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
