![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
भैयादूज के मौके पर प्राइवेट वाहन चालकों ने वसूला मन माना किराया
शाहिद अंसारी ब्यूरो चीफ़ बरेली
बहेड़ी भैयादूज के मौके पर बहनो ने भाईयों के माथे पर टीका लगाकर व मिठाई खिलाकर उनकी दीद्यार्यु की कामना की। भाईयों ने भी बहनो को उपहार सौंपकर उनकी रक्षा करने का बचन दिया। कोरोना वायरस के चलते ट्रेने बंद होने से सवारियों को एक जगह से दूसरी जगह आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज बस स्टैंड सहित प्राइवेट वाहनो के अड्डो पर सवारियों का जमावड़ा लग गया। प्राइवेट वाहन संचालको ने भी सवारियों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए मनमाना किराया वसूला। बहेड़ी प्राइवेट वाहन अड्डो से किच्छा, रूद्रपुर, बरेली जाने वाली सवारियों से अनावश्यक रूप से मनमाना किराया वसूले जाने की सूचना मिलने पर भाजपा उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता सहित विकास गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, अंकित गुपता, अजय ठाकुर के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मैक्स वालो की जमकर फटकार लगाते हुए से सवारियों आग्रह किया कि वह मैक्स चालको को निर्धारित किराये से ज्यादा किराया न दें। उन्होंने कहा कि कहा कि एक ओर योगी सरकार बहनो को एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने के लिए विभिन्न सुविधाएं दे रही है और प्राइवेट वाहन चालक उसपर पलीता लगाने का काम न करें।
उन्होंने सवारियों से भी आग्रह किया कि वह चालको को ज्यादा किराया न दें और अगर कोई प्राइवेट वाहन चालक मनमाना किरया वसूलता है तो इसकी शिकायत तुरन्त स्थानीय पुलिस से करें। जब इस बात का पता प्रभारी निरीक्षक ट्रेनी आईपीएस सत्यनरायण प्रजापत को लगा तो उन्होंने कहा कि अगर किसी भी प्राइवेट वाहन संचालक ने सवारियों से मनमाना किराया वसूला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाही की जाएगी। भैयादूज के मौके पर नगर में काफी भीड़भाड़ रही और रोड पर चार पहिया वाहनो सहित दो पहिया वाहनो का जमावड़ा लग गया। भीड़ जुटने से नरायन नगला पुल सहित जगह-जगह जाम लग गया।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)