मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती
रिपोर्टर: मोहम्मद शादाब अली
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय अखिलेश यादव जी के निर्देश पर 12 जनवरी 2021 को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती का आयोजन बहेड़ी के गांव मुंडिया नवी बख्श, पचपेड़ा एवं मलक पुर में संपन्न हुआ। जिसमें छात्रों, नौजवानों की भागीदारी बड़े स्तर पर रही।
जिसमें कि बढ़ते अपराध, बदहाल कानून व्यवस्था, बहन बेटियां असुरक्षित, शिक्षा क्षेत्र में राजनीतिक हस्ताक्षेप और छात्र संघों पर रोक आदि समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख हाजी वफाउर्रहमान, युवजन सभा जिला सचिव चौधरी पुष्पेंद्र सिंह ,जिला सचिव ठाकुर चंद्रपाल सिंह,युवजन सभा के बहेड़ी ब्लाक अध्यक्ष महेन्द्र सक्सेना,युवजन सभा ब्लाक अध्यक्ष राजीव कश्यप, युवजन विधानसभा अध्यक्ष शिव सिंह, जिला सचिव राजेश कश्यप, रिछा नगर अध्यक्ष जावेद जलीस, सुरेंद्र कुमार कुर्मी, बच्चू सिंह यादव,हनीफ़ मंसूरी, आरिफ खान आदि मौजूद रहे।
