मोदी के जन्मदिन पर एम आई टी आई नया आवास विकास के पार्क में सफाई अभियान करा कर सिंगल प्लास्टिक की मुक्ति के लिए संकल्प लिया
रिपोर्टर अतुल अग्रवाल
आज हल्द्वानी में कुमाऊँ मंडल विकास निगम की उपाध्यक्षा (दर्जा राज्यमंत्री) श्रीमती रेनू अधिकारी जी द्वारा


हल्द्वानी उत्तरी मंडल में एम आई टी आई नया आवास विकास के पार्क में सफाई अभियान करा कर सिंगल प्लास्टिक की मुक्ति के लिए संकल्प लिया। विश्व के लोकप्रिय जननेता गरीब, वंचित, आदिवासी, किसानों एवं मजदूरों के मसीहा प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के 70 वें जन्म दिवस को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा देशभर में इस सप्ताह (14 से 20 सितम्बर ) को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का संकल्प लिया है इसी क्रम में आज दिनाँक 16 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी नगर हल्द्वानी (उत्तरी) के नगर अध्यक्ष नवीन पंत जी के नेतृत्व में मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर स्वच्छता अभियान एवं एक बार प्रयुक्त होने वाले प्लास्टिक से मुक्ति के लिए संकल्प लिया गया।
- आज सर्वप्रथम सुबह हरिपुर कर्नल वार्ड पर स्थित चंद्रशेखर पार्क मैं नैनीताल जिले के जिलाध्यक्ष आदरणीय प्रदीप बिष्ट जी की उपस्थिति में सफाई अभियान कार्यक्रम संपन्न किया गया। तदोपरांत जिलाध्यक्ष जी द्वारा एक बार प्रयुक्त होने वाले प्लास्टिक से मुक्ति की शपथ सभी लोगों को दिलवाई गई।
2. आज के एक अन्य कार्यक्रम में नगर निगम हल्द्वानी – काठगोदाम के मेयर आदरणीय डॉ जोगिंदर रौतेला जी की उपस्थिति में शक्ति केंद्र शीश महल के रामलीला ग्राउंड में सफाई अभियान कर उपस्थित लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में पार्षद अंजू जोशी भी उपस्थित रहीं।3. इसी तरह शक्ति केंद्र काठगोदाम एवं शक्ति केंद्र ब्यूरा में भी सफाई अभियान चलाया गया।जिसमें पार्षद नीमा तिवारी ने भाग लिया। - शक्ति केंद्र जवाहर ज्योति दमुआढूगा,मल्ली बमोरी,दमुआढूंगा बंदोबस्ती,पॉलीशीठ,आवास विकास,सुभाष नगर,मल्ला गोरखपुर आदि सभी शक्ति केंद्रों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
मंडल के कार्यक्रमों में नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी, दिशांत टंडन,उपाध्यक्ष पनराम,मंत्री चंदन नेगी, वीरेंद्र देउपा,अनिल चंदोला,आनंद आर्य, कोषाध्यक्ष उमेश सैनी, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह अधिकारी, पार्षद मीना गोस्वामी, जिला कार्यकारिणी सदस्य देवेश भट्ट, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष दीपा सनवाल, निवर्तमान प्रदेश युवा मोर्चा सदस्य आकाश गर्ग,पूर्व पार्षद बिपिन जोशी,प्रेमा जोशी, शक्ति केंद्र संयोजक भगवन खत्री, योगेंद्र परमार,बूथ अध्यक्ष शीशपाल शर्मा, केवलानंद उपाध्याय,जयदीप चौहान, मनोज लोहनी,युवा नेता अंशुल पांडे,भवानी भट्ट,पूनम जोशी,ललित बिष्ट, राशिद खान,यश, उपस्थित रहे।
