कालाढूंगी लॉकडाउन के चलते लोगों की आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में चार सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को युवा कॉंग्रेस प्रदेश सचिव हरीश मेहरा के नेतृत्व में
एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब मजदूर श्रमिक वर्ग को 10000 एकमुश्त न्याय राशि दे और आगामी 6 महीने तक कम से कम 7500 रुपया दे। मनरेगा में कम से कम एक वर्ष में 200 दिन का रोजगार दे मेहरा ने कहा प्रदेश के सभी क्वॉरेंटाइन सेंटरों की स्थिति सही और बेहतर हो बाहर से आए प्रवासी की सरकार उचित रहन सहन व खानपान की व्यवस्था उपलब्ध कराए और किसानों की खराब फसलों का सरकार मुआवजा दे। प्रदेश सचिव हरीश मेहरा ने कहा कि कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए पूरे देश में मार्च महीने से लॉकडाउन चल रहा है, लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में सभी के आय के साधन समाप्त हो गये हैं। लोग आर्थिक तंगी से जुझ रहे हैं। वहीं निकट भविष्य में जल्द आर्थिक सुधार की संभावना भी नहीं दिख रही है। इस नाजुक स्थिति में लोग किसी तरह से अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। आर्थिक संकट के चलते उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। धरना देने में युवा कोंग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गोविंद गिरी और जिला सचिव परवीन भट्ट मौजूद रहे