व्यापारियों ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
रामपुर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने लॉकडाउन के दौरान शहर को स्वच्छ बनाने में जुटे सफाई कर्मियों का फूल माला पहनाकर सम्मान किया और फल वितरित किए। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए चल रहे लॉकडाउन के दौरान शहर में चिकित्सक, नर्सें, पुलिस, मीडिया कर्मी और सफाई कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जो सराहनीय है। उनके इस योगदान को देखते हुए सभासद और सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में रविवार को वार्ड तीन के सभासद गुलशन अरोरा और सफाई कर्मचारियों का फूल माला पहनाई और फल वितरित किए। इस मौके पर नगराध्यक्ष नरेश अरोरा, अजय अग्रवाल, जगन्नाथ चावला, हरीश अरोरा, अवतार सिंह, बिलाल शमसी, सुदर्शन कुमार, दिनेश अरोरा, अशोक कुमार, राम गुप्ता आदि रहे।
क्राइम रिपोर्टर जावेद हुसैन ज़ैदी की रिपोर्ट रामपुर यूपी..