![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
रिपोर्टर : जावेद हुसैन जैदी
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2020/05/00f30baf-2936-4a59-8774-993804d61551-1.jpg)
रामपुर शहर के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में फल विक्रेता पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना सिविल लाइन क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी की है। शहर के मोहल्ला ताशका निवासी राजू काशीराम कॉलोनी में फल बेच रहा था। इसी दौरान कॉलोनी का एक युवक आया और फलों के रेट को लेकर दिनों में कहासुनी होने लगी। इसी को लेकर बात बढ़ गई और फल विक्रेता पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर लोग इकट्ठे हो गए। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)