
जावेद हुसैन जैदी रामपुर उत्तर प्रदेश
रामपुर में महिलाओं के कंट्रोल रूम में पहुंचीं 50 से अधिक शिकायतें
महिलाओं की जरूरतों की वस्तुओं की आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए खोले गए कंट्रोल रूम में पहले ही दिन पचास से ज्यादा शिकायत पहुँची, जिनका तत्काल निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी लॉक डाउन के वक़्त महिलाओं से सम्बंधित समान की आपूर्ति हो सके इसके लिए अलग कंट्रोल रूम खोला गया है।

डीएम आन्जनेय कुमार सिंह के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट परिसर में महिलाओं के लिए विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसके संचालन की जिम्मेदारी भी जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रदान की है। इसके अलावा कंट्रोल रूम में सभी महिला कार्मिकों की तैनाती की गई है। कंट्रोल रूम स्थापित होने के बाद पहले दिन विभिन्न महिलाओं की जरूरतों से संबंधित 42 फोन कॉल प्राप्त हुई महिलाओं की आवश्यकता के अनुरूप उन्हें होम डिलीवरी के माध्यम से उनकी जरूरत के हिसाब से सामग्रियां भी उपलब्ध कराई गई।
