
शाहिद अंसारी बरेली

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पास इलाका हजरतगंज में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा के अध्यक्ष रणजीत

बच्चन के बदमाशों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। और आज ही रायबरेली में महिला के साथ रेप करने के बाद जिंदा जलाया गया जिसका शव क्षत-विक्षत स्थिति में मिला। इससे पूर्व हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की राजधानी लखनऊ में सरेआम दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी है महिलाएं, बच्चियां सुरक्षित नहीं है। रेप, बलात्कार, डकैती और हत्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कानून व्यवस्था नहीं सुधार पा रहे हैं और देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा का चुनाव प्रचार में लगे हैं।जिनके पास अपना प्रदेश देखने का समय नहीं है ऐसे मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
