रेलवे द्वारा भूमि को खाली कराए जाने हेतु यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम हल्द्वानी पहुंचे
संवाददता समी आलम
आज जिला महासचिव यूथ कांग्रेस मोहम्मद अरबाज़ के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम हल्द्वानी पहुंचे!और नगर आयुक्त महोदय को एक ज्ञापन प्रेक्षित किया!मोहम्मद अरबाज़ ने कहा बनभूलपुरा,नई बस्ती,इंदिरा नगर की जो नजूल भूमि है और नगर निगम द्वारा यहा मुल-भुत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है! वर्तमान में रेलवे द्वारा उक्त भूमि को खाली कराए जाने हेतु यहा निवास कर रहे हज़ारो परिवारों को नोटिस जारी किये गये है!जिससे आम जनमानस में भय का माहौल बना हुआ है।एवं नगर निगम द्वारा अपनी भूमि व अपने नागरिको की किसी प्रकार से सहायता नहीं की जा रही है!जबकि नगर निगम का प्रथम दायित्व है की रेलवे के उक्त नोटिस को निरस्त करने हेतु हर सम्भव कार्यवाही करे।महोदय से निवेदन है की उक्त प्रकरण में हस्तक्षेप कर रेलवे द्वारा किये जा रहे उक्त कृत्य के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में अपना पक्ष रखने की कृपा करे।नगर आयुक्त महोदय से वार्ता में महोदय ने कहा नगर निगम जो सुविधाएं उपलब्ध कराता है।बनभूलपुरा क्षेत्र के आम जनमानस को।उसी का टेक्स नगर निगम लेता है!रेलवे मामले में नगर निगम पक्षकार नहीं बनेगा और इसके लिए सरकार पार्टी बनेगी।आप हमारे प्रबंधक एस.डी.एम. महोदय से वार्ता कीजिये।इस मोके पर नाज़िम अंसारी, समरूल इस्लाम,सगीर अहमद, फरमान अली आदि रहे
