रिपोर्टर जावेद हुसैन ज़ैदी रामपुर
लॉकडाउनः रामपुर में पर्यटनस्थल गांधी समाधि से लेकर हर कहीं सन्नाटा ही सन्नाटा
रामपुर सोमवार को लॉक डाउन के चलते रामपुर में पर्यटन स्थल गांधी समाधि से लेकर हर कहीं सन्नाटा है। गलिया सूनी हैं,वहीं प्रमुख बाजारों में भी सन्नाटा है।लॉक डाउन के सातवें दिन भी नगर की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। लोगों ने संयम दिखाते हुए घर पर ही रहना पसंद किया।
कोरोना के खिलाफ चल रहे स्थानीय प्रशासन का कार्य वाकई प्रशंसनीय है। मिलक में नगर की गलियों लगातर ई रिक्शा पर तहसीलदार विमल कुमार शुक्ला की आवाज में लगातार एनाउंसमेन्ट कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, साथ ही घर से न निकलने की हिदायत भी दी जा रही है। तहसीलदार की तरफ से नगर के लोगों को ये भी बताया जा रहा है कि हर जरूरतमंद वस्तु उनके घर तक पहुंचाई जाएगी।
आपको बता दें कि लॉक डाउन के बाद से ही लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया था। प्रशासन के निर्देशानुसार लोग घर में जीवन यापन कर रहे हैं। लोगों को प्रशासन द्वारा चिकित्सा सुविधाएं, राशन, दूध, सब्जी आदि की सुविधाएं घर-घर तक पहुंचाये जा रहे हैं। वहीं शहर से लेकर गांव तक सभी जरूरी सामानों की आपूर्ति की जा रही है।