
संवाददाता मुस्तज़र फारूकी
कालाढूंगी लॉकडाउन के दौरान कोई भूखा न रहे, इसके लिए वार्ड चार के सामाजिक कार्यकर्ता अरबाज खान, अदनान मिकरानी ने दिल खोलकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। कोरोना योद्धा पुलिस और प्रशासन की मदद से हर जरूरतमंदों की मदद के साथ ही लोगों का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। वार्ड 6 निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अरबाज खान की ओर से शुक्रवार को नगर के वार्ड नंबर 6 व 7 में दो दर्जन गरीबों को राशन का पैकेट वितरित किया गया। अरबाज ने बताया कि एक सप्ताह से नगर की हर एक वार्ड में पहुंचकर गरीब लोगों में अन्नदान किया जा रहा है। अन्नदान से बड़ा कोई दान नहीं है। कोई भूखा न सोऐ, इसलिए लॉकडाउन तक राशन वितरित किया जाएगा। अरबाज़ खान ने अभी तक नगर 15 किट गरीब परिवारों को कई दिन का राशन वितरित किया। जरूरतमंदों की मदद के लिए अरबाज़ खान के साथ कई कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। पिछले एक हफ्ते से राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। अरबाज ने कहा इस संकट की घड़ी में लोगों के साथ है। नगर में किसी को भूखे रहने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कच्चे राशन के अलावा भी पका हुआ भोजन के पैकेट गरीब लोगों तक पहुँचाये जा रहे है।


